ऑस्कर समारोह में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में शामिल होने की घोषणा की है।

प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ ली गई एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “योजना में बदलाव! हम आ गए ऑस्कर..मिक जैगर.ला ला लैंड।”

अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से दुनिया भर में मशहूर हुईं प्रियंका इससे पहले पिछले साल बतौर प्रस्तुतकर्ता 88वें ऑस्कर समारोह में शामिल हो चुकी हैं।

लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहनकर लीव श्रीबर के साथ प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का पुरस्कार प्रदान किया था। यहां 89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह रविवार रात को आयोजित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493