ऑस्ट्रिया के चांसलर वर्नर फेमैन ने इस्तीफा दिया

एक संक्षिप्त बयान में फेमैन ने कहा कि उनकी अपनी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीओ) में उन्हें मिल रहा समर्थन अपर्याप्त है और वह एसपीओ प्रमुख व ऑस्ट्रिया के चांसलर पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पार्टी में मुझे मिल रहा समर्थन अपर्याप्त है। ऑस्ट्रिया को ऐसे चांसलर की जरूरत है जिसे पार्टी का पूर्ण समर्थन हासिल हो।”

ऑस्ट्रिया में बेरोजगारी की दर व प्रवासी संकट बढ़ रहा है और देश इसके निराकरण के रास्ते ढूंढ रहा है।

आम लोगों व पार्टी के दबाव के कारण चांसलर फेमैन परेशानियों का सामना कर रहे थे। खासकर पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रथम चरण में एसपीओ का प्रदर्शन बेहद खराब रहने के कारण उन पर दबाव बहुत बढ़ गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493