ऑस्ट्रिया के स्कूल में भीषण गोलीबारी

ग्राज-ऑस्ट्रिया के दक्षिण-पूर्वी शहर ग्राज के एक स्कूल में मंगलवार को एक संदिग्ध शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 11 लोगों को जान से मार डाला। स्थानीय मेयर एल्के काहर ने ऑस्ट्रियाई प्रेस एजेंसी एपीए से पुष्टि की कि मृतकों में कई छात्र और अन्य शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध शूटर मारा गया है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना में 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कईयों की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में कुछ लोगों के सिर में भी गोली लगी है। पुलिस ने इलाके में बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लोगों से कहा गया है कि वे वहां से दूर रहें।

यूरोप में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं अमेरिका की तुलना में बहुत कम होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यूरोप स्कूलों और विश्वविद्यालयों में हुए हमलों से हिल गया है, जिनका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था। ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार, यह दुनिया के दस सबसे सुरक्षित देशों में शुमार है। ऐसे में यहां इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493