ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय में नस्लीय भित्ति चित्र से आक्रोश

सिडनी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्टेलिया के एक विश्वविद्यालय में चीनी छात्रों को निशाने पर लेकर बनाए गए नस्लीय भित्ति चित्र से व्यापक आक्रोश फैल गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी विश्वविद्यालय के शौचालय में स्वास्तिक के ऊपर ‘किल चाइनीज’ शब्द लिखा पाया गया।

विश्वविद्यालय ने दीवार पर लिखे शब्द की निंदा की और कहा कि सभी अवशेषों को मिटा दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में गुरुवार को कहा, “सिडनी विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारा समुदाय सुरक्षित, समावेशी और सहयोगी है।”

उन्होंने कहा, “परिसर में नस्लवादी प्रकृति के किसी भित्ति चित्र या पोस्टर को तत्काल हटा दिया गया है।”

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलिया के एसबीएस से कहा, “हम नहीं जानते कि कौन जिम्मेदार है, फिर भी विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डो ने कहा कि यह किसी अकेले व्यक्ति का काम लगता है।”

विश्वविद्यालय के चाइनीज स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पोपी वांग ने बीबीसी से कहा भित्ति चित्र से उन्हें डर महसूस हुआ है।

वांग ने कहा कि वह निराश है कि विश्वविद्यालय ने भित्ति चित्र को हटाने में दो दिन का समय लिया, जिसे अंतर्राष्ट्रीय छात्र के लाउंज व बिजनेस स्कूल में पाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493