ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की जेब में फटा आईफोन, घायल

न्यू साउथ वेल्स के बोंडी के 36 वर्षीय गैरेथ क्लीयर रविवार दोपहर अपनी बाइक पर घूम रहे थे, तभी वह अचानक गिर गए। इससे गैरेथ की जेब में रखा आईफोन 6 में विस्फोट हो गया और वह उनकी पैंट में ही पिघलने लगा।

गैरेथ ने विस्फोट से पहले धुएं पर ध्यान दिया था। इस विस्फोट ने गैरेथ की ऊपरी दाहिनी जांघ की त्वचा की दो परतें जला दी।

इसके बाद गैरेथ को सिडनी के रॉयल नॉर्थ शोर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

न्यूज कॉर्प्स के अनुसार, गैरेथ को पूरी तरह स्वस्थ्य होने में कुछ सप्ताह लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493