दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में सबसे मशहूर चिड़ियाघर एडिलेड चिड़ियाघर है। यहां फू नी और उसका साथी नर पांडा वांग वांग पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। चिड़ियाघर की देखरेख करने वालों ने बुधवार को पुष्टि की कि फू नी की गर्भवती होने की संभावना खत्म हो गई है।
चिड़ियाघर के प्रमुख ऐलेन बेनस्टेड ने बुधवार को कहा, “फू नी इस साल गर्भवती नहीं हो पाई, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह भविष्य में मां बनेगी।”
मादा पांडा में गर्भवती होने की संभावना हालांकि साल में तीन सप्ताह तक रहती है, लेकिन इस अवधि में भी एक-दो दिन ही ज्यादा कारगर होते हैं।
dharmpath.com dharmpath