ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में मस्जिद के बाहर विस्फोट

‘पर्थ नाउ’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात मस्जिद के बाहर खड़ी कार में विस्फोट हो गया। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

माना जा रहा है कि इस हमले में पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, मस्जिद के पास स्थित ऑस्ट्रेलियन इस्लामिक कॉलेज की दीवार पर इस्लाम-विरोधी चित्र उकेरे गए हैं।

‘पर्थ नाउ’ के मुताबिक, इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलियन इस्लामिक कॉलेज में शिक्षक यान्हा अदेल इब्राहिम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मस्जिद के बाहर अराजकता के बावजूद इबादत करने वालों ने अपनी नमाज पूरी की।

इब्राहिम ने कहा कि पर्थ समुदाय नफरत के माहौल का सामना करती रही है, लेकिन इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया और न ही किसी पर उंगली उठाई। हमले के बावजूद लोगों ने नमाज पूरी की। वे दहशत में नहीं आए।

पुलिस ने इस हमले के की जांच के लिए गवाहों को बुलाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493