ऑस्ट्रेलिया : खराब मौसम के चलते जहाज ने लंगर तोड़े, हजारों यात्री फंसे

मेलबर्न से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानियाई शहर डेवनपोर्ट जा रहा यह यात्री जहाज बुधवार शाम छह बजे 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की वजह से बहते हुए मेलबर्न बंदरगाह की ओर चल पड़ा। तूफानी हवाओं की वजह से इसके लंगर की रस्सियां टूट गईं और जहाज तटबंध से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों को यह डर सताने लगा कि जहाज बह जाएगा।

रखरखाव कर्मियों ने गुरुवार सुबह जल्दबाजी में क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत शुरू कर दी, ताकि यात्री कारों को जहाज से उतारा जा सके।

जहाज पर फंसे एक यात्री ने ‘न्यूज कॉर्प’ को बताया कि 28,000 टन वजनी यह जहाज मेलबर्न बंदरगाह के समुद्रतट पर जा चढ़ने के कितने करीब था।

जहाज पर सवार एक अनाम यात्री ने बताया, “हम टग बोट (जहाज खींचने वाला जहाज) के हमें पूरी रफ्तार से वापस समुद्र में ले जाने और समुद्रतट पर चढ़ने से पूर्व महज 80 मीटर दूर थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493