ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री का नाम खारिज

टर्नबुल ने संवाददाताओं से कहा, “बात यह है कि क्या सरकार विश्वास करती है, क्या हम विश्वास करते हैं, क्या मैं प्रधानमंत्री के रूप में विश्वास करता हूं कि रड इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं? मेरा मानना है कि नहीं, वह इसके योग्य नहीं हैं।”

टर्नबुल के इस फैसले से इस पद पर रड के आसीन होने की उम्मीद धराशायी हो गई है। उन्होंने इस पद के लिए कई महीनों तक सरकार के समर्थन को लेकर लॉबिग की थी।

टर्नबुल सरकार के समर्थन के बिना रड संयुक्त राष्ट्र के अगले प्रमुख का चुनाव नहीं लड़ सकते।

रड को उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव सरकार उन्हें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के पद के लिए आधिकारिक रूप से नामांकित करेगी।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव बान की-मून का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493