पर्थ, 17 नवंबर (आईएएनएस)। शरणार्थी संकट से निपटने के लिए विभिन्न देशों में उन्हें शरण देने की योजना के तहत 1,200 शरणार्थियों में से सीरिया के पांच शरणार्थी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपने तीन बच्चों के साथ एक दंपति सोमवार रात पर्थ पहुंचे। चिकित्सा संबंधी कारणों से उन्हें जल्द से जल्द पर्थ पहुंचाया गया।
सामाजिक सेवा के संघीय मंत्री क्रिश्चियन पोर्टर ने कहा कि एक बड़े समझौते के तहत इस परिवार को यहां लाया गया। सीरिया में संघर्ष के चलते उन्हें लंबे समय तक शरणार्थी शिविरों में रहना पड़ा।
यूरोप में शरणार्थी संकट को लेकर लोगों के दबाव के बीच ऑस्ट्रेलिया सितंबर में अतिरिक्त 12,000 शरणार्थियों को शरण देने को राजी हुआ।
सीरिया के शरणार्थियों के दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया आने की उम्मीद नहीं की जा रही थी।
विदेश मंत्री जूली बिशॉप ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जिन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया गया है, उन्हें अधिकारियों द्वारा चुना गया है और बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath