मेलबर्न, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में एक अफगान शरणार्थी ने शरणार्थी पैरोकारों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान खुद को आग लगा ली, और उसकी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दक्षिणी विक्टोरिया राज्य के दंदेनोंग इलाके में अधिकारियों ने खोदायार अमीनी (30) की मौत पुष्टि की।
कार्यकर्ता सारा रोस ने कहा कि वह और रिफ्यूजी राइट्स एक्शन नेटवर्क की सदस्य मिशेल बुई, अमीनी के साथ एक वीडियो कॉल पर थे, और उसी दौरान उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दी।
रोस ने कहा कि हाजरा अल्पसंख्यक समुदाय के इस अफगानी ने पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली।
कार्यकर्ता के अनुसार, अमीनी को एक अस्थायी वीजा पर पर रिहा किए जाने के बाद उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके पहले अमीनी को योंगाह हिल आव्रजन बंदी गृह में रखा गया था।
रोस ने बताया, “उन्होंने पिछले कुछ दिनों से अपनी कार छोड़ दी थी।”
अमीनी को आशंका थी कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी उसे वापस हिरासत में ले लेंगे, जहां उनके कई दोस्तों ने खुदकुशी कर ली थी।
ऑस्ट्रेलिया के भीतर कई आव्रजन बंदी गृह हैं, जहां आलोचनाओं के बावजूद कई शरणार्थी हिरासत में रखे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath