ऑस्ट्रेलिया में ड्रोन ने उपलब्ध कराए डायनासोर के पदचिन्ह

कैनबरा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले एक ड्रोन ने जीवाश्व विज्ञानियों को प्राचीन समय के डायनासोर के पदचिन्हों के दृश्य उपलब्ध कराए हैं।

कैनबरा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले एक ड्रोन ने जीवाश्व विज्ञानियों को प्राचीन समय के डायनासोर के पदचिन्हों के दृश्य उपलब्ध कराए हैं।

एबीसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी आफ क्वीन्सलैंड की एक टीम तीन साल की एक परियोजना पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत सैंकड़ों डायनासोर के पदचिन्हों के दृश्य निकालना है, जो 13 करोड़ वर्ष पहले वेस्ट किंबर्ले तट से संबंधित हैं।

टीम का नेतृत्व कर रहे स्टीव सैलिसबरी ने बताया कि इस महीने के काम का मुख्य ध्यान पदचिन्हों को तलाशने में ड्रोन का इस्तेमाल करने पर था।

सैलिबरी ने कहा, “ड्रोन के कारण दृश्यों के उतने नजदीक पहुंच पाए जितना हम चाहते थे और दृश्य को अपने अनुकूल बना पाए, जो कि बेहद बेहद रोचक था।”

यह दृश्य कंप्युटर में दर्ज किया जाएगा, ताकि तट पर डायनासोर की गतिविधियों का 3डी इमेज बनाया जा सके।

यह परियोजना 2016 के अंत में समाप्त हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493