ऑस्ट्रेलिया : मैक्डोनाल्ड में महिला की गोली मारकर हत्या

ब्रिस्बेन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में मैक्डोनाल्ड रेस्तरां में गुरुवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

न्यूज चैनल ‘एबीसी’ की रपट के मुताबिक, गोल्ड कोस्ट शहर के सिंगतो ड्राइव के रेस्तरां के भोजन क्षेत्र में 57 वर्षीय व्यक्ति ने 49 वर्षीया महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारी।

क्वींसलैंड सेवा जासूस मार्क व्हाइट ने बताया कि व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। उसे कोल्ड कॉस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

किसी और के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

व्हाइट ने बताया कि पुलिस अब भी महिला और पुरुष पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने गोली मारने की पूरी वारदात का विवरण किया ।

उसने बताया, “मैं रेस्तरां में जाने वाला था तभी मैंने देखा कि काम में जोड़ी लड़ रही है। फिर वह बाहर आ गई और फिर अंदर गई। व्यक्ति कार में एक मिनट तक रहा, उसके बाद वह बाहर आ गया। वह अंदर पहुंचा और उसने महिला को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।”

मैक्डोनाल्ड से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी पुलिस की सहायता कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493