कैनबरा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बुधवार को दो तटवर्ती आव्रजन हिरासत केंद्रों को बंद करने की घोषणा की और कहा कि नाव द्वारा शरण मांगने वाले लोगों को रोकने के उसके प्रयासों से लोगों को हिरासत में लेने में कमी आई है।
सरकार ने अपनी सख्त सीमा सुरक्षा नीतियों के लिए इसे एक जीत के रूप में पेश किया। आव्रजन मंत्री डेविड कोलमैन ने कहा कि मेलबर्न के मेरिबाइरनॉन्ग और सिडनी के विलावुड केंद्रो को बंद कर दिया जाएगा।
इस सरकार के सत्ता में दो बार के कार्यकाल के दौरान बंद होने वाले यह 18वें और 19वें आव्रजन हिरासत केंद्र होंगे।
एसबीएस समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में करीब 1,250 लोग ऑस्ट्रेलिया के आठ बचे आव्रजन हिरासत केंद्रों में बंद हैं, जबकि 2013 के मध्य इनकी संख्या 10,200 थी।
कोलमैन ने एक बयान में कहा, “सरकार ने नावों पर रोक लगाई, बच्चों को हिरासत केंद्रों से बाहर निकाला और आव्रजन हिरासत केंद्रों को बंद कर दिया।”
मेरिबाइरनॉन्ग को यहां बचे 107 कैदियों को स्थानांतरित करने के तुरंत बाद बंद कर दिया जाएगा जबिक विलावुड को 2019 के मध्य में बंद किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath