‘ओके जानू’ में आम लड़के का किरदार निभा कर खुश हूं : आदित्य रॉय कपूर

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह ‘ओके जानू’ में वह एक आम लड़के का किरदार निभा कर खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी इस आगामी फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह ‘ओके जानू’ में वह एक आम लड़के का किरदार निभा कर खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी इस आगामी फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है।

आदित्य लघु फिल्म ‘राख’ की स्क्रिनिंग के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “‘ओके जानू’ में मैं एक आम लड़के का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है। काफी लंबे अर्से के बाद में एक सामान्य किरदार निभा कर खुश महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”

आदित्य फिल्म में ‘आशिकी 2’ की अपनी सह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ हैं।

‘ओके जानू’ फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म लिव-इन में रहने वाले मुंबई के एक युवा जोड़े की कहानी पर आधारित है।

शाद अली निर्देशित फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493