ओजस्वी अरोड़ा को कंचन गुप्ता के साथ समय बिताना पसंद

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ओजस्वी अरोड़ा का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री कंचन गुप्ता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है।

कंचन टीवी शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में उनकी सास की भूमिका में हैं।

ओजस्वी ने एक बयान में कहा, “कंचन जी और मैं कुछ खास साझा करते हैं। मेरी मां मुंबई में नहीं रहती हैं, लेकिन उनके (कंचन) साथ समय बिताना घर पर होने जैसा अहसास दिलाता है। मैं उन्हें अपनी ‘वंडर वुमन’ कहती हूं क्योंकि वह बहुत मजबूत और प्यारी महिला हैं।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह कंचन के साथ लंच करती हैं और कंचन उन्हें प्यार से गले लगाती है, जो उन्हें अपनी मां के गले लगाने जैसा महसूस होता है। शूटिंग के दौरान दोनों साथ में रिहर्सल करती हैं।

ओजस्वी का कहना है कि कंचन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं।

ओजस्वी स्टार भारत के शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में परी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493