ओजिल ने खुद को साबित किया है : वेंगर

लंदन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर का कहना है कि टीम के मुख्य मिडफील्डर मेसुट ओजिल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में हडर्सफील्ड के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी क्षमता को साबित किया है।

जर्मनी के खिलाड़ी ओजिल के अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही आर्सेनल ने बुधवार रात खेले गए मैच में हडर्सफील्ड को 5-0 से मात दी।

‘फोक्स स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में फ्रांस के निवासी वेंगर ने कहा, “हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन फिर हम अपने लक्ष्य से भटक गए और ओजिल से मिले पास के कारण हमने मैच में अच्छी वापसी की।”

वेंगर ने कहा, “दो गोल में मदद देने के बाद टीम ने मैच में वापसी की और इसके बाद ओजिल ने गोल कर दिखा दिया कि वह क्या कर सकते हैं?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493