भुवनेश्वर, 11 मई (आईएएनएस)। ओडिशा में जन्मे फिल्म निर्माता जितेंद्र मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह फ्रांस में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 10 भारतीय फिल्मों का प्रतिनिधित्व व प्रचार करेंगे।
यह प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव 13 से 25 मई तक आयोजित होगा।
जितेंद्र ओडिशा में जन्मीं फिल्म निर्माता सोलिला परिदा की पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘डिजायर्स ऑफ द हार्ट’ के लिए पिछले साल कान्स गए थे।
दिल्ली में रहने वाले जितेंद्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म मनोरंजन से कहीं अधिक प्रस्तुत करती है। यह वास्तविकता दर्शाने एवं सिद्धांतों का अनुकरण करने का सर्वाधिक दमदार माध्यम है।”
जितेंद्र दस दिन के लिए कान्स जा रहे हैं। उनका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के बीच और बड़े स्तर पर भारतीय सिनेमा की महक बिखेरना है।
वह पूर्व में ‘आई एम कलाम’, ‘डिजायर्स ऑफ द हार्ट’ एवं ‘चौसर’ सरीखी फिल्मों का प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं आगामी 68वें कान्स फिल्मोत्सव में 10 फीचर फिल्मों की झड़ी पेश करने जा रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath