नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ओडोकॉन राइड के लिए मुंबई में सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। ओडोकॉन एप के माध्यम से लोगों को परिवहन/टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के कई विकल्प प्रदान करने वाली कंपनी है। यह एप मुंबई की कंपनी एडिओना टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है।
ओडोकॉन ‘मैत्रीपूर्ण पड़ोसी’ आधार पर कार रेंटल कंपनियों को एक साथ लाती है तथा मल्टी-प्लेयर का विकल्प प्रदान करती है, ताकि यात्री एक-दो कंपनियों पर निर्भर रहने के बजाय कंपनियों के विकल्प का चयन कर सकें। सुरक्षा और गुणवत्ता से समझौता किए बिना प्रक्रियाओं को संगत बनाकर संस्थानों और उद्यमों के लिए यह अपने आप में अनूठा संभावित समाधान होगा। कंपनी 2017 की पहली छमाही तक अपनी सेवाओं का विस्तार पुणे, बेंगलूरू और दिल्ली में करने की योजना बना रही है।
एडिओना टेक्नोलॉजी के संस्थापक आशुतोष चिटनिस ने एक बयान में कहा, “अधिकांश मामलों में ये छोटे और मझोले व्यवसायी इस व्यवसाय में कई पीढ़ियों से हैं, लेकिन इनमें बड़ी पूंजी, विपणन, ब्रांडिंग और सबसे महत्वपूर्ण, तकनीकी जानकारी का अभाव रहा है, जिससे नए युग की सेवाओं को स्थान मिला है। इसलिए हमारा उद्देश्य नवीनतम तकनीकी रुझानों के साथ मिलकर चलने और उनका लाभ उठाने के लिए वर्तमान पीढ़ी के मालिकों को साधनों से सुसज्जित करना है, ताकि इसका लाभ अंतत: यात्रियों को भी मिल सके।”
मुंबई की ओरिओन ट्रैवल्स के सचिन अलघ ने कहा, “ओडोकॉन और ओला/उबेर के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। ओडोकॉन समूह नहीं है। यह ग्राहकों से हमारा सीधा संपर्क स्थापित कराती है।” अलघ ने दोहराया कि इस प्रत्यक्ष संपर्कसे जवाबदेही और सुरक्षा अत्यधिक बढ़ जाती है।
dharmpath.com dharmpath