मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक ओनिर की फिल्म ‘चौरंगा’ अगले साल 8 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म निर्देशक दुनियाभर में इसके प्रदर्शन की घोषणा से काफी उत्साहित हैं।
ओनिर की फिल्म अभिनेता संजय सूरी द्वारा सह-निर्मित है।
ओनिर ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि फिल्म ‘चौरंगा’ दुनियाभर में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।”
संजय और तनिष्ठा चटर्जी द्वारा अभिनीत फिल्म में ग्रामीण भारत में मौजूद वर्ग उत्पीड़न को दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी 14 साल के लड़के की प्रेम-कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उच्च जाति की एक 16 साल की लड़की से प्यार हो जाता है।
उन्होंने कहा, ” यह पहली फिल्म मेरे और संजय सूरी द्वारा निर्मित है और यह मेरे द्वारा निर्देशित नहीं है। विकास बहल फिल्म में निर्देशक के रूप में शुरुआत कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath