ओपेक तेल उत्पादन में कटौती पर सहमति बनी

वियना, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश छह महीने की अवधि के लिए 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं।

यह अवधि एक जनवरी से लागू होगी।

ईरान के तेल मंत्री बिजान जांगनेह ने 24 तेल उत्पादक देशों की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी।

झांगनेह ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट थे कि ईरान तेल उत्पादन में कटौती की प्रतिबद्धता से मुक्त बना रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493