ओप्पो का एफ1 प्लस लांच

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ओप्पो मोबाइल्स ने मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपना दूसरा कैमरा फोकस्ड एफ-सीरीज फोन एफ1 प्लस पेश किया।

इस मौके पर स्काई ली, ओप्पो ग्लोबल वीपी, एमडी, इंटरनेशनल मोबाइल बिजनेस एवं प्रेसिडेंट, ओप्पो इंडिया ने कहा, “आज हम अपने सेल्फी एक्सपर्ट एफ1 के बाद भारत में अपनी फोटोग्राफी फोकस्ड एफ सीरीज का दूसरा फोन लांच करके काफी उत्साहित हैं। एफ1 देश के हर हिस्से में बहुत लोकप्रिय हुआ था। हमारा फोकस हमेशा से कैमरा फोन पर है और हम अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ कैमरा अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।”

ओप्पो ने इस मौके पर घोषणा की कि भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह इस क्रिकेट सीजन के लिए इसके पहले स्पोर्ट्स एम्बेसडर होंगे। इससे पहले कंपनी इस साल चार सालों के लिए मोबाइल फोन कैटेगरी के लिए इंडियन क्रिकेट काउंसिल की ऑफिशियल ग्लोबल पार्टनर बनी।

सेल्फी एक्सपर्ट एफ1 का अपग्रेडेड रूपांतर एफ1 प्लस की कीमत 26,990 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493