मेड्रिड, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड के गोलकीपर जान ओबलाक ने कंधे की चोट से उबरने के बाद अपनी टीम के साथ फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है।
टीम ने कहा है कि एक तरफ जहां ओबलाक ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया वहीं अगस्टो फर्नादेज और एलेसियो सेरसी चोट के कारण टीम के साथ नहीं जुड़ सके।
स्लोवानिया के ओबलाक को 15 अक्टूबर को ग्रानाडा के साथ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी। चोट के बाद भी ओबलाक अपनी टीम के लिए चैम्पियंस लीग मैच में खेले थे।
क्लब ने साफ किया है कि अगस्टो और सेरसी 29 अक्टूबर तक फिट होकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इसके अलावा निलम्बित खिलाड़ी कोके भी टीम के साथ जुड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath