ओबामाकेयर रद्द करने की प्रक्रिया धीमी करने को संशोधन पेश

वाशिंगटन, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अफोर्डेबल केयर एक्ट (एसीए) या ओबामाकेयर को रद्द करने को लेकर अतिरिक्त समय देने के लिए सीनेट में रिपब्लिकन सदस्यों के एक समूह ने एक संशोधन पेश किया है।

सीनेट सदस्य सुसान कोलिंस, बॉब कॉर्कर, लिसा मुरकोवस्की, बिल केसिडी तथा रॉब पोर्टमैन विधेयक को रद्द करने की समय सीमा बढ़ाकर तीन मार्च करना चाहते हैं। मौजूदा समय सीमा 27 जनवरी है।

कॉर्कर ने सोमवार को पॉलिटिको से कहा कि वह समस्त प्रक्रिया को धीमा करना चाहते हैं, ताकि कानून को रद्द करने का बजट पर प्रभाव सहित कई अन्य तथ्यों पर सांसदों को सोचने का मौका मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिप्रेजेंटेटिव टॉम प्रीस को स्वास्थ्य तथा मानवीय सेवाओं का सचिव चुना है, जो इस महीने अपना कार्यभार संभाल लेंगे।

एसीए को राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 23 मार्च, 2010 को लागू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493