ओबामा का खाड़ी देशों के साथ मजबूत संबंधों का आह्वान

जीसीसी देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका-जीसीसी सम्मेलन आईएस समूह से लड़ने, क्षेत्रीय संघर्ष तथा सांप्रदायिक तनावों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मौका है।

साल 2009 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ओबामा का तेल समृद्ध सऊदी अरब का यह चौथा दौरा है।

सऊदी अरब को मध्य पूर्व में वाशिंगटन के महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक के रूप में देखा जाता है, लेकिन बीते साल ईरान के साथ परमाणु समझौते के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा हो गई।

एक दिन पहले बुधवार को राष्ट्रपति ओबामा ने रियाद में शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज से एरगा पैलेस में मुलाकात की थी।

ओबामा ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान की महत्ता पर जोर दिया और आतंकवादी समूह के खिलाफ गठबंधन सेना में सऊदी अरब की महत्वपूर्ण भूमिका का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने सीरिया, यमन व इराक में क्षेत्रीय संघर्ष तथा ईरान द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493