ओबामा की बेटी मालिया सिगरेट पीते पकड़ी गई

वाशिगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया ओबामा को सिगरेट पीते देखा गया। संदेह है कि सिगरेट में गांजा भरा हुआ था।

18 वर्षीय मालिया शिकागो में लोल्लापलूजा म्यूजिक फेस्टिवल में देखी गई थीं, जहां रडार ऑनलाइन द्वारा जारी किए गए नौ सेकेंड के वीडियो में उन्हें सिगरेट पीते देखा गया। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है।

द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, वेबसाइट ने एक प्रत्यक्षदर्शी का हवाला देते हुए कहा कि मालिया जहां खड़ी थीं, वहां हवा में गांजा की गंध महसूस की गई।

इलिनॉय राज्य में गांजा वैध है और लोग 10 ग्राम तक इसका उपयोग कर सकते हैं।

मालिया एक वर्ष के अंतराल के बाद अगले साल सर्दियों में हावर्ड जाने वाली हैं।

डेमोक्रेटिक सम्मेलन में उनकी मां मिशेल ओबामा ने अपनी दोनों बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों सामान्य जीवन जीना चाहती हैं।

15 वर्षीय साशा ओबामा ने इस साल गर्मियों में मार्था विनेयार्ड स्थित एक मछली रेस्तरां में नौकरी शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493