ओबामा के दौरे से पहले डलास में जातीय तनाव

वाशिंगटन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ पुलिस हिंसा के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे से पहले डलास में जातीय तनाव बना हुआ है। गत सप्ताह डलास में पांच पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ओबामा के डलास दौरे का कार्यक्रम है, जहां वे मारे गए पांच पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि देंगे। गत 7 जुलाई को ‘ब्लैक लाइव्स मैटर्स’ नामक एक प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। ओबामा अपनी पत्नी मिसेल ओबामा, उपराष्ट्रपति जो बिडेन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ डलास के दौरे पर जाएंगे।

ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “गत सप्ताह हमारे देश के लिए एक कठिन सप्ताह था।”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार सभी नागरिकों के अधिकारों और कानून लागू करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है। ये अधिकारी खतरनाक जिममेवारी निभाते हैं।”

पुलिस हिंसा के खिलाफ रविवार की शाम को एक नए प्रदर्शन के दौरान बेटन रूज और लुइसियाना में 52 लोग गिरफ्तार किए गए। गत 5 जुलाई को पुलिस ने शहर के एक अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी थी, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन हुआ था।

बेटन रूज और मिनेसोटा के मामलों के साथ गत सप्ताह की घटनाओं को लेकर इसी तरह के विरोध प्रदर्शन अमेरिका के कई अन्य शहरों में भी हुए।

गत 11 सितंबर, 2011 के बाद पुलिस अधिकारियों के लिए डलास गोलीकांड सबसे भयानक हमला था।

देश में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रपति ओबामा ह्वाइट हाउस में बुधवार को नागरिक अधिकार नेताओं के प्रतिनिधियों और कानून लागू करने वाले अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

ओबामा ने कहा कि अदम्य साहस और सेवा के लिए पुलिस को सम्मानित करना और आपराधिक न्यायिक प्रणाली में जातीय भेदभाव को स्वीकार करना संभव है।

ओबामा ने कहा, “कोई विरोधाभास नहीं है। हमें एक दूसरे से बातचीत करनी होगी। हमें एक दूसरे की बातें सुननी होंगी और हमें एक-दूसरे को अमेरिकी परिवार के समान अंग के रूप देखना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493