वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि ब्रिटेन की जनता के यूरोपीय संघ से बाहर होने के पक्ष में मतदान के बाद ब्रिटेन अब सुव्यवस्थित ढंग से इससे बाहर होगा।
ओबामा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में ‘2016 ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- कुछ शब्द ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने या कहें कि ब्रेक्स्टि के बारे में।
समाचार एजेंसी एएफई के अनुसार, राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि वह स्थिति के विश्लेषण के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल के संपर्क में हैं।
ओबामा ने कहा, “कैमरन विश्व मंच पर एक प्रमुख दोस्त एवं साझीदार हैं। हमें अपनी बातचीत के आधार पर पूरा भरोसा है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से सुव्यवस्थित तरीके से निकलने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने कहा, “हम इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक एवं वित्तीय टीमें इस तरह से नजदीकी संपर्क बनाए रखेंगी जैसे हमारा ध्यान आर्थिक विकास एवं वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने पर ही है।”
राष्ट्रपति ने कहा, जनमत संग्रह का परिणाम दिखाता है कि आज समाज चुनौतियों का सामना कर रहा है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के साथ अपनी आर्थिक और सुरक्षा संबंध में बदलाव नहीं करेगा।
ओबामा ने कहा, “मैं भी सोचता हूं कि कल के मतों ने वैश्वीकरण से जो बदलाव और चुनौतियां अभी मिल रही हैं, उनके बारे में कहा है। लेकिन जब ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से रिश्ता बदलेगा, एक चीज ऐसी है जिसमें हमारे दोनों देशों से कोई बदलाव नहीं आएगा और वह है हमार विशेष संबंध, जो बना रहेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि जहां ब्रिटेन एक अनिवार्य सहयोगी बना रहेगा, नाटो हमारे वैश्विक सुरक्षा की आधारशिला बना रहेगा।
लोकतंत्र और बहुसंस्कृतिवाद और एक वैश्वीकृत दुनिया में सबके लिए अवसर की हमारी प्रतिबद्धता और हमारे साझा मूल्य हम सबको एकजुट रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath