ओबामा ने अफ्रीका में समलैंगिक अधिकारों की पैरवी की

नैरोबी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने केन्या के ऐतिहासिक दौरे के दौरान समलैंगिक अधिकारों की पुरजोर पैरवी की। अफ्रीकी द्वीप पर अपने मूल्यों को थोपने के लिए उन्हें हालांकि कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। केन्या में समलैंगिकता गैरकानूनी है। राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने पहली बार केन्या की यात्रा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने पश्चिमी देशों और अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक मतभेदों को नजरअंदाज करते हुए समलैंगिक अधिकारों का आह्वान किया। उन्होंने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा के साथ बातचीत में होमोफोबिया की नस्लीय भेदभाव से तुलना की।

ओबामा ने अफ्रीकी लोगों को बताया कि समलैंगिक व्यक्ति के साथ भेदभाव ठीक उसी तरह है, जिस तरह जाति के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव करना। उन्होंने कहा कि वह भेदभाव की राजनीति से भलीभांति परिचित हैं।

केन्याटा ने कहा कि केन्याई लोगों के बीच समलैंगिक अधिकार कोई मुद्दा नहीं है।

अफ्रीकी अधिकारों के लिए कार्यरत कुछ समूहों ने ओबामा से इस मुद्दे पर सावधानी बरतने को कहा, जबकि केन्या के कुछ नेताओं ने कहा कि समलैंगिक अधिकारों पर किसी तरह के प्रस्ताव का देश में स्वागत नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493