ओबामा ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध कड़े किए

व्हाइट हाउस की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को इस विधेयक को पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 408 और विपक्ष में दो वोट पड़े। इससे पहले पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेट में भी यह विधेयक पारित हो गया था।

इस नए कानून के जरिये ओबामा प्रशासन ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा किया है।

अमेरिका ने यह कदम उत्तर कोरिया द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण के ऐलान के बाद किया है।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने सात फरवरी को क्वांगयोंगसोंग-4 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को इस माह की शुरुआत में सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है। इससे पहले उसने हाइड्रोजन बम के परीक्षण का भी दावा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493