ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब ‘पल्स’ में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे जघन्य गोलीकांड बताया जा रहा है।
ओबामा ने व्हाइट हाउस में कहा, “हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है। लेकिन हमारे पास यह बताने के लिए पर्याप्त जानकारी है कि यह एक आतंकवादी घटना है।”
स्थानीय चिकित्सक ने संवाददाताओं से बताया कि अधिकांश घायलों की स्थिति गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हमलावर की पहचान फ्लोरिडा के पोर्ट सैंट लूसी के उमर मतीन के रूप में हुई। हमलावर को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नाइटक्लब के भीतर मृत पाया गया। ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मिना ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऐसा लग रहा है कि उसने पहले से पूरी तैयारी कर ली थी।”
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि मतीन से एक बार संभावित आतंकवादी हमले के संदर्भ में पूछताछ की गई थी।
एफबीआई अधिकारी रोनाल्ड हॉपर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने हाल ही में दो बंदूकें खरीदी थी।
dharmpath.com dharmpath