ओबामा ने ओलम्पिक, पैरालम्पिक एथलीटों को सम्मानित किया

रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई देने के लिए एक समारोह के आयोजन के जरिए एथलीटों को सम्मानित किया गया।

ओबामा ने गुरुवार को आयोजित समारोह में कहा, “हमारे ओलम्पिक एथलीट अन्य एथलीटों की तुलना में अधिक बार पहले स्थान पर अए हैं। 46 स्वर्ण पदक।”

राष्ट्रपति ने दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स को सबसे अधिक ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए ‘महानतम ओलम्पिक एथलीट’ करार दिया।

इसके साथ ही ओबामा ने अफगानिस्तान में देश की सेना में अपनी सेवा के दौरान आंखों की रोशनी गंवाने वाले पैरालम्पिक तैराक ब्रैड सिंडर को तीन स्वर्ण पदक जीतने के लिए सलामी दी।

ओबामा ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप सबने न केवल मुझे और मिशेल को बल्कि सभी अमेरिकी नागरिकों को गौरवांन्वित किया है। हम आपकी खेल भावना के ही नहीं, बल्कि आपकी भूमिका के भी प्रशंसक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493