ओबामा ने निक्की हेली की प्रशंसा की

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गृहयुद्ध की समाप्ति के 150 सालों बाद स्टेट कैपिटल मैदान से गुलामी युग के संधि ध्वज को हटाने का आह्वान करने के लिए साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली की प्रशंसा की।

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गृहयुद्ध की समाप्ति के 150 सालों बाद स्टेट कैपिटल मैदान से गुलामी युग के संधि ध्वज को हटाने का आह्वान करने के लिए साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “हम काफी लंबे अर्से से संघीय ध्वज से अपने नागरिकों को हो रहे दर्द को देखकर भी अंधे बने रहे। उन्होंने साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में ऐतिहासिक अश्वेत चर्च के पादरी का शुक्रवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, “यह सच है कि कोई ध्वज इन हत्याओं का कारण नहीं है। लेकिन हर क्षेत्र के लोग, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और गवर्नर निक्की हेली सहित सभी स्वीकार करते हैं कि ध्वज हमेशा ही पैतृक गौरव से अधिक ही प्रतिनिधित्व करता है। इस विषय पर निकी हेली के हाल के बयान प्रशंसनीय हैं। “

उन्होंने कहा, “श्वेत और अश्वेतों हर किसी के लिए यह ध्वज अत्याचार और नस्लीय आधिपत्य की याद दिलाता है।”

“कैपिटल हिल से इस झंडे को हटाना राजनीतिक रूप से किया गया कार्य नहीं होगा। इससे संधि सैनिकों की वीरता का अपमान भी नहीं होगा।”

ओबामा ने कहा, “अमेरिका के इतिहास की ओर बढ़ाया गया यह एक कदम होगा। कई घायलों के घावों पर मरहम लगाने के लिए एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास होगा।”

हेली ने नागरिक अधिकार नेता अल शार्पटन की प्रशंसा की। हेली गुरुवार को ही उनसे पहली बार मिली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493