ओबामा ने बॉब डिलन को नोबेल जीतने पर बधाई दी

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले गायक-गीतकार बॉब डिलन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने पसंदीदा कवियों में से एक बताया।

ओबामा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मेरे पसंदीदा कवियों में से एक बॉब डिलन को नोबेल पुरस्कार जीतने पर बधाई।”

ओबामा ने 2010 में पहली बार डिलन से मुलाकात की थी। उस समय डिलन ने व्हाइट हाउस में प्रस्तुति दी थी। इसके बाद उस साल के आखिर में ओबामा ने ‘रोलिंग स्टोन’ से कहा था, “वह बिल्कुल वैसे थे, जैसी कि आप उम्मीद करते हैं।”

ओबामा ने उस पल को याद करते हुए कहा, “गाना खत्म होने के बाद कतार में आगे ही बैठा था। वह मेरे पास आए और हाथ मिलाया। थोड़ा मुस्कुराए और चले गए। मेरा उनसे पहली बार सामना हुआ था।”

डिलन को गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में साल 2016 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। स्वीडन की अकादमी ने कहा कि रॉक सिंगर बॉब डिलन (75) को यह पुरस्कार अमेरिकी गायन परंपरा में नया काव्य भाव जोड़ने के लिए दिया गया है।

उनकी बेहतरीन कृतियों में ‘ब्लोविन इन द विंड’ तथा ‘द टाइम्स दे आर अ-चांजिन’ जैसे गीत हैं, जो युद्ध के खिलाफ व नागरिक अधिकार आंदोलन के एंथम गीत बन गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493