ओबामा पुतिन के बीच सीरिया, यूक्रेन मुद्दे पर वार्ता

90 मिनट की बैठक के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसपर कोई भी देश एक दूसरे पर बढ़त बनाने में लगा हो।

बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के दौरान दोनों नेताओं को सीरिया व यूक्रेन संकट को लेकर अलग-अलग रुखों के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

अधिकारी ने कहा कि वार्ता के दौरान ओबामा ने दोहराया कि अमेरिका का समर्थन यूक्रेन की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के लिए है। ओबामा ने कहा कि मिंस्क समझौते के क्रियान्वयन के लिए अगल कुछ महीनों के दौरान एक सकारात्मक अवसर है।

अधिकारी ने कहा कि सीरिया के हालात पर दोनों पक्ष उस बात पर मौलिक रूप से असहमत दिखे, जिसके मुताबिक सीरिया में संघर्ष के समाधान में राष्ट्रपति बसर अल-असद भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि रूस आतंकवादियों के खिलाफ असद को एक ढाल के तौर पर देखता है, जबकि अमेरिका उन्हें सीरिया में सांप्रदायिक संघर्ष को और भड़काने वाले के तौर पर देखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493