संयुक्त राष्ट्र, 1 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून वाशिंगटन में चार अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। उनके बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजैरिक ने शुक्रवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बान और ओबामा के बीच बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। वे 2015 के बाद विकास के एजेंडे सहित सीरिया और यमन की स्थिति, जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath