ओमी के ‘चियरलीडर’ को मिला भारतीय तड़का

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता शेखर कपूर और अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर जमैका के गायक ओमी के हिट गीत ‘चियरलीडर’ का कवर संस्करण पेश करेंगी।

ब्रिटिश संगीत कलाकार एचआरवीवाई और द वैंप्स के साथ काम कर चुकीं कावेरी को ओमी से मिलने का मौका मिला।

ओमी ने करीब 60 मिनट तक कावेरी का गीत सुना, जबकि कावेरी ने उनकी गीत से सीख ली।

ओमी ने कहा, “कावेरी की आवाज अच्छी है और उसके संगीत में बहुत प्रभाव और सच्चाई है। अगर वह अपना 100 प्रतिशत देती हैं, निश्चित रूप से एक वैश्विक घटना की संभावना है। मेरे लिए उनके साथ काम करना बेहतरीन है।”

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा, “माता पिता होने के नाते आप हमेशा अपने बच्चों को देखते हैं और निश्चित रूप से ये सहयोग उनकी भूख को सशक्त बनाएगा।”

गौरवशाली पिता शेखर ने कहा, “कावेरी की संगीत भावना निश्चित रूप से तब से है, जब से उन्होंने शुरू किया और इसलिए वह लंबा रास्ता तय करेंगी। मैं निश्चित रूप से उनमें एक संभावित संगीत सुपरस्टार देखता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493