ओम पुरी का अधूरा काम पूरा करना सम्मान की बात : सतीश कौशिक

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर की फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’ के लिए वॉइस-ओवर किया है, जिसे पहले दिवंगत अभिनेता करने वाले थे।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सतीश कौशिक ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर की फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’ के लिए वॉइस-ओवर किया है, जिसे पहले दिवंगत अभिनेता करने वाले थे।

सतीश ने कहा, “मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और सीमा कपूर ने मुझे फोन कर वॉइस-ओवर करने के लिए कहा, जिसे पुरी साहब करने वाले थे। मैं डबिंग के लिए एक दिन के लिए वापस मुंबई आ गया। पुरी साहब की संवाद अदायगी आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह जिम्मेदारी लेना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने इस काम के साथ न्याय कर पाने में सफल रहे हैं तो सतीश ने कहा, “हालांकि, मेरे लिए उनकी दमदार आवाज के समान संवाद अदायगी करना मुश्किल और लगभग असंभव रहा.. यह जिम्मेदारी लेना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493