लॉस एंजेलिस, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम का कहना है कि वह जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं।
ओरलैंडो का हाल ही में गायिका केटी पेरी से अलगाव हो गया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्लूम इस साल की शुरुआत में पेरी से अलग हो गए थे और अब वह नए पार्टनर की तलाश में है जो उन्हें तोहफे दे सके।
ओरलैंडो ने ‘एक्स्ट्रा’ टीवी शो के रिपोर्टर के सूट पर लगे रोज पिन की तारीफ की और जब उस होस्ट ने उन्हें यह बताया कि उन्हें यह अपनी पत्नी से तोहफे में मिला है तो ब्लूम ने मुस्कुराकर कहा, “मुझे भी बीवी चाहिए। क्या आप लड़की ढूंढने में मदद करेंगे? मुझे भी बीवी चाहिए, एक ऐसी बीवी जो मुझे इसी तरह का पिन दे सके।”
ब्लूम सुपरमॉडल मिरांडा केर से शादी कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath