नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वीडन की कॉस्मेटिक्स दिग्गज-ओरिफ्लेम के पूर्ण स्वामित्व वाली ओरिफ्लेम इंडिया ने अपनी बेहद भव्य लेकिन किफायती रेंज ऑल न्यू जियोडार्नी गोल्ड पेश की है।
सबसे बेहतरीन तत्वों को इस्तेमाल करने के ब्रांड के वादे और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ओरिफ्लेम ने अपनी जियोडार्नी गोल्ड रेंज को दोबारा पेश या रिलांच किया है।
इस अवसर पर ओरिफ्लेम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (दक्षिण एशिया) सर्गेई कानाशिन व वरिष्ठ मार्केटिंग निदेशक (दक्षिण एशिया) जुआन कार्लोस पोसाडा और कैटेगरी प्रबंधक (दक्षिण एशिया) कविता रहमान भी उपस्थित थीं।
इन तीनों ने मिलकर ओरिफ्लेम की शानदार जियोडार्नी गोल्ड रेंज पेश की, जो आपको देगी तरोताजा और दमकता हुआ लुक। इस रिलांच के अवसर पर ओरिफ्लेम इंडिया की ब्यूटी एवं मेक-अप एक्सपर्ट आकृति कोच्चर भी उपस्थित थीं।
इस रेंज के रिलांच के अवसर पर सर्गेई कानाशिन ने कहा, “ओरिफ्लेम का पूरा ध्यान प्रासंगिक उत्पाद पोर्टफोलियो के जरिए ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखना और वैश्विक स्तर पर अपने कंसल्टेंट्स के लिए कारोबारी अवसरों को मजबूत करना है। एक अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी होने के नाते कंपनी प्रत्येक स्तर पर पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने के लिए जोश व उत्साह के साथ अधिक मेहनत करने में यकीन रखती है।”
इस अवसर पर पोसाडा ने कहा, “जियोडार्नी गोल्ड रेंज के तहत पेश किए गए उत्पाद कामकाजी महिलाओं के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं और इनकी कीमत भी वाजिब रखी गई है। ”
इस विशेष अवसर पर एक फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें जियोडार्नी गोल्ड उत्पादों का इस्तेमाल कर लुक्स दिए गए थे। खूबसूरत मॉडलों ने एक प्रसिद्ध बैंड के लाइव परफॉर्मेंस पर रैंप वॉक किया।
जियोडार्नी गोल्ड रेंज में शामिल हैं:
जियोडार्नी गोल्ड सीसी क्रीम-999 रुपए
जियोडार्नी गोल्ड ब्रॉन्जिंग पर्ल्स-1399 रुपए
जियोडार्नी गोल्ड आइकॉनिक लिपस्टिक -799 रुपए
dharmpath.com dharmpath