ओरेगन कॉलेज में गोलियां बरसाने वाले ने की थी आत्महत्या

डगलस काउंटी शेरिफ जॉन हेनलिन ने एक न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि बंदूकधारी क्रिस्टोफर हार्पर-मर्सर (26) की मौत की वजह की पुष्टि वशिंगटन राज्य के चिकित्सक परीक्षक ने की है। क्रिस्टोफर ने पिछले सप्ताह गुरुवार को उम्पक्वा कम्युनिस्टी कॉलेज परिसर में अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

जांचकर्ताओं की ओर से जारी घटनाक्रम संबंधी जानकारी से पता चलता है कि क्रिस्टोफर की उस दिन सुबह 10.46 बजे (स्थानीय समयानुसार) दो अधिकारियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। स्कूल ने आठ मिनट पहले ही युवक के गोलियां बरसाने की बाबत पहला आपातकालीन फोन किया था। युवक को कथित तौर पर दो मिनट बाद मार गिराया गया था।

एल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव (एटीएफ) के केलिनेज नुनेज ने शुक्रवार को ब्रीफिंग में कहा कि कॉलेज से गोला-बारूद भरी मैगजीन एवं फ्लैक जैकेट सहित पांच पिस्तौल और एक रायफल बरामद हुई है। बंदूकधारी युवक के अपार्टमेंट से दो पिस्तौल, चार रायफल व एक मशीनगन मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493