ओर्टेल कम्युनिकेशंस 2014-15 में लाभ में पहुंचा

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भुवनेश्वर की कंपनी ओर्टेल कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 में 5.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले कंपनी को 13.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय आलोच्य अवधि में 21.5 फीसदी बढ़कर 161.1 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 132.6 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिभु प्रसाद रथ ने एक बयान में कहा, “हमारी आय मार्जिन 2014-15 37 फीसदी रही, जो 2013-14 में 31 फीसदी थी।”

डिजिटल, ब्रॉडबैंड और केबल टेलीविजन सेवा क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी जनवरी-मार्च 2015 में शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी ने अपने प्रथम सार्वजनिक निर्गम में 181 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर 60 लाख शेयर जारी कर बाजार से 108.6 करोड़ रुपये जुटाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493