ओलंपिक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त : ब्राजील

सरकार ने कहा कि हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बावजूद रियो 2016 ओलंपिक खेलों की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफे की जरूरत नहीं है।

महत्वपूर्ण समारोहों के लिए न्याय के सुरक्षा मंत्रालय के सचिव आंद्रेई रोड्रिगुएस ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दो सप्ताह पहले पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बावजूद योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि हमने पहले से ही आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए उपाय बना लिए हैं। हालांकि, हम काफी सतर्क और सावधान हैं।”

ओलंपिक के लिए ब्राजीलियाई अधिकारियों को पुलिस साझेदारी के व्यापक केंद्र पर पूरा भरोसा है। इस अभियान में विदेशी पुलिस भी शामिल होगी। वह देश में आए अपने-अपने प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्ििचत करेगी।

आंद्रेइ ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि ओलंपिक खेलों के लिए आतंकवाद के खिलाफ विश्व भर की खुफिया एजेंसिया और पुलिस साथ मिलकर काम करेंगी।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए अन्य देशों से मिल रही मदद का स्वागत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493