ओलंपिक से 4 महीने पहले ब्राजील के खेलमंत्री ने पद छोड़ा

हिल्टन ने पिछले हफ्ते ब्राजील की रिपब्लिकन पार्टी (पीआरबी) से इस्तीफा दे दिया था। अनुमान लगाया जा रहा था पीआरबी सरकार के साथ गठबंधन तोड़ने वाली है।

लेकिन, समाचार पत्र फोल्हा डे एस पाउलो ने बुधवार को कहा कि पीआरबी ने राष्ट्रपति डिलमा रौसेफ की वर्कर पार्टी के साथ गठबंधन जारी रखने की पुष्टि की है।

हिल्टन पिछले 16 महीनों से खेल मंत्री का पदभार संभाल रहे थे। उनकी जगह सरकार के तेजतर्रार खेल सचिव रिकाडरे लेसर को अंतरिम तौर पर इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।

एक आधिकारिक बयान में रौसेफ ने हिल्टन को उनके ‘मेहनत और समर्पण’ के लिए धन्यवाद दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493