ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में स्पेन का झंडा थामेंगे नडाल

मेड्रिड, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में अपने देश के झंडाबरदार की जिम्मेदारी को एक बार फिर निभाते नजर आएंगे। स्पेनिश ओलम्पिक समिति (सीओई) ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौ बार फ्रांस ओपन का खिताब जीतने वाले और 2008 बीजिंग ओलम्पिक में विजय हासिल करने वाले नडाल को लंदन 2012 ओलम्पिक में देश का झंडा थामने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन नडाल के घुटने में चोट लग जाने के बाद बास्केटबाल खिलाड़ी पान गासोल को उनकी जगह इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सीओई के मुखिया आलेजान्द्रो ब्लांको ने कहा, “स्पेन पर राफेल नडाल का कर्ज था जिसे वापस लौटाना था। यह उसी का परिणाम है।”

नडाल पिछले साल लगी चोट के बाद काफी संघर्ष कर रहे थे लेकिन हाल ही में उन्होंने मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन जीत कर शानदार वापसी की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493