नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को ओलम्पिक खेलों की 120वीं वर्षगांठ पर अपने होम पेज डूडल पर प्रथम मॉडर्न ओलम्पिक खेलों के कुछ दृश्यों को उकेरते हुए इसे ‘रेट्रो लुक’ में प्रस्तुत किया है।
विश्व भर में लोकप्रिय ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार ग्रीस के एथेंस में 1896 में छह से 15 अप्रैल तक हुआ था। यह आधुनिक सदी में आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खेल थे।
कई बाधाओं को बावजूद 1896 में आयोजित ओलम्पिक खेलों को अच्छी लोकप्रियता हासिल हुई और इसमें बड़ी तादाद में विभिन्न देशों के खिलाड़ी और एथलीट हिस्सा लेने पहुंचे।
इस सफलता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का गठन किया गया और प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर इन खेलों का आयोजन होने लगा।
‘रेट्रो लुक’ में नजर आ रहे डूडल पर ओलम्पिक में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की छवि नजर आ रही है।
इस वर्ष ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक ब्राजील में होगा।
dharmpath.com dharmpath