ओलम्पिक के बाद संन्यास लेंगी उजबेक जिमनास्ट चुसोविटिना

रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उजबेकिस्तान की महिला जिमनास्टिक खिलाड़ी ओकसाना चुसोविटिना शुक्रवार से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक-2016 के बाद संन्यास लेंगी।

41 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि उनकी कोशिश इस ओलम्पिक में वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल तक पहुंचने की होगी।

उन्होंने कहा, “मैं ओलम्पिक के बाद कोई और प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगी। मैं जब जिमनास्टिक से संन्यास लूंगी वह सोमवार होना चाहिए क्योंकि यह अभ्यास का सबसे मुश्किल दिन है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चुसोविटिना लंदन ओलम्पिक-2012 में हिस्सा लेने के बाद पहली महिला जिमनास्टिक खिलाड़ी थीं जिन्होंने छह ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया हो। उन्होंने रियो आकर अपने ही इतिहास को दोबारा लिखा है। वह रियो में अपने देश की इकलौती महिला जिमनास्टिक खिलाड़ी हैं।

गुरुवार को अभ्यास के बाद चुसोविटिना ने कहा, “मैं इस खेल को प्यार करती हूं। मैं अभी भी अभ्यास करना और प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं।”

बीजिंग ओलम्पिक-2008 में रजत पदक जीतने वाली इस वॉल्ट विशेषज्ञ ने कहा, “इन खेलों में मेरा लक्ष्य वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पहुंचना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493