नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों का लुत्फ दिल्लीवासी क्नॉट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क में बड़ी स्क्रीन पर उठा सकेंगे।
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों का लुत्फ दिल्लीवासी क्नॉट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क में बड़ी स्क्रीन पर उठा सकेंगे।
इसके अलावा देश में ओलम्पिक खेलों का माहौल बनाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए 31 जुलाई को ‘रन फॉर रियो’ मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
यहां ‘ओलम्पिक एंड रोल ऑफ कारपोरेट इंडिया’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने ये बातें कहीं।
गोयल ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में ओलम्पिक का माहौल बने।
उन्होंने कहा, “हम बड़ी-बडी स्क्रीन लगा रहे हैं ताकि लोग दिन और रात 24*7 खेलों को लुत्फ उठा सकें। इसका उद्घाटन में एक अगस्त को करुं गा और स्क्रीनें पांच तारीख को लगेंगी।”
उन्होंने कहा, “कनॉट प्लेस पर सेन्ट्रल पार्क में स्क्रीन लगेंगी साथ ही एक प्रदर्शनी भी लगेगी जिसमें यह जानकारी दी जाएगी कि कितने खिलाड़ी किन-किन स्पर्धा में जा रहे हैं। यह सारी जानकारी दी जाएगी।”
उन्होंने साथ ही कहा कि 31 जुलाई को इंडिया गेट पर सुबह सात बजे ‘रन फॉर रियो’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई लोग हिस्सा लेंगे। इस मैराथन का उद्घाटन प्रधानमंत्री फ्लैग ऑफ कर करेंगे।
गोयल ने कहा, “हम चहाते हैं कि देश के अंदर ओलम्पिक का बुखार चढ़े। इसलिए हमने 31 जुलाई को इंडिया गेट पर ‘रन फॉर रियो’ का आयोजन किया है। जिसमें हजारों लोग दौड़ेंगे।”
गोयल ने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री को भी दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इस मैराथन का फ्लैगऑफ कर उद्घाटन करेंगे।
गोयल ने कहा, “मैंने यह बात प्रधानमंत्री को बताई तो उन्हें यह काफी अच्छा लगा। अगले दिन उनका फोन मेरे पास आया और उन्होंने मैराथन को फ्लैगऑफ करने की बात कही।”
गोयल ने कहा कि इस संबंध में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath