टोक्यो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की आयोजन समिति ने मंगलवार को साहित्यिक चोरी के आरोपों के बीच विवादित लोगो का उपयोग बंद करने का फैसला किया है।
बेल्जियम के एक डिजाइनर ने ओलम्पिक लोगो को तैयार करने वाले केंजीरो सानो पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है।
आरोप लगाने वाले ओलीवर डेबी ने कहा है कि सानो ने उनका डिजाइन चुराया है। कुछ अन्य डिजाइनो के मामले में भी सानो की कृतियां आरोप के घेरे में हैं।
टोक्यो आयोजन समिति ने इस सम्बंध में मंगलवार को एक आपात बैठक बुलाया है।
dharmpath.com dharmpath