रियो डी जनेरियो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगले वर्ष ब्राजील में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए ओलम्पिक स्मारक सिक्कों की नई श्रृंखला जारी की जाएगी। रियो ओलम्पिक आयोजकों ने इसकी घोषणा की।
रियो ओलम्पिक के लिए इसके बाद ओलम्पिक सिक्कों की एक और श्रृंखला जारी की जाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नई श्रृंखला के सिक्कों में एक पहलू में रियो डी जनेरियो के प्रतिष्ठित रोविंग, एथलेटिक्स, साइक्लिंग और बीच वॉलीबॉल आयोजन स्थलों के चित्र उकेरे गए हैं।
सिक्कों के दूसरे पहलू पर बंदर, आर्किड के फूल, सांबा महोत्सव स्थल और स्थानीय नृत्य फोरो की एक तस्वीर को प्रदर्शित किया गया है।
सोने के सिक्के में एक ओर रियो स्थित ईसामसीह की मशहूर विशालकाय प्रतिमा को चित्रित किया गया है तथा दूसरी ओर कुश्ती से संबंधित चित्र बना हुआ है।
रियो ओलम्पिक के लिए स्मारक सिक्कों की यह तीसरी श्रृंखला है।
dharmpath.com dharmpath